[ad_1]

केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज शामली पहुंचे हैं। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सहारनपुर मंडल के शामली समेत तीनों जिले की पुलिस और पीएसी बल के एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी व अधिकारी तैनात किए गए हैं। इससे पहले एसपी अभिषेक ने पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए उन्हें ड्यूटी व उनके कर्तव्यों का पाठ पढ़ाया।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे को लेकर मंडल के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिले के एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और पीएसी बल की हेलीपैड से लेकर कलक्ट्रेट और भाजपा कार्यालय पर ड्यूटी लगाई गई है। शुक्रवार को बाहर के जिलों से आने वाला पुलिस बल भी जिले में पहुंच गया।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को सुबह करीब 11: 30 बजे हेलीकॉप्टर से नई पुलिस लाइन पहुंचे। इस दौरान बारिश भी होती रही। इसके बाद कार से सीधे पार्टी कार्यालय पहुंच गए। यहां कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी और जीत का मंत्र देंगे। इसके बाद प्रेस वार्ता करेंगे और विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।
यह भी पढ़ें: मेरठ: लिव इन में रह रहे सराफ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, दूसरे समुदाय की महिला के साथ नाम बदलकर रह रहा था
[ad_2]
Source link