[ad_1]

उप मुख्यमंत्री ने खुद युवक को अपनी सदरी पहनाई।
– फोटो : amar ujala
ख़बर सुनें
विस्तार
यूपी के अस्पतालों में कोरोना संक्रमण से बचाव की तैयारियों को परखने के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे मॉक ड्रिल शुरू की गई। इसके तहत कोविड से निपटने के लिए तैयारियों को परखा जाएगा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक खुद भी तैयारियों का जायजा लेने के लिए लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में पहुंच गए और अफसरों व चिकित्सकों से जानकारी ली। मॉक ड्रिल प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों एवं जिला अस्पतालों में की जा रही है।
इस दौरान अस्पताल में मौजूद एक युवक को उन्होंने अपनी सदरी उतारकर दे दी। युवक ठंड में सिर्फ एक टीशर्ट पहने हुए था। उप मुख्यमंत्री ने अपनी सदरी उतारकर खुद उसे पहना दिया। युवक का नाम बनवारी है और वह खुदरी बाजार लखनऊ का रहने वाला है।
ये भी पढ़ें – सियासत की इबारत 2022: योगी ने रचा इतिहास तो सपा-रालोद की जगी आस, चर्चा में आई ‘आप’
ये भी पढ़ें – मरीजों को अब मोबाइल पर मिलेगी सेहत की कुंडली, 22 मेडिकल कालेजों में शुरू हुई एचएमआईएस सेवा
मॉक ड्रिल में मिली खामियों को सप्ताह भर में दूर कर दिया जाएगा। उसी आधार पर दूसरे अस्पतालों में भी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी। जिन अस्पतालों में कमियां मिलेंगी, वहां सप्ताह भर बाद दोबारा मॉक ड्रिल होगी। यदि दूसरी बार भी कमियां रह जाती हैं तो उसके कारणों की पड़ताल की जाएगी। उन जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी, जिनकी वजह से बार-बार खामियां छूट जा रही हैं।
[ad_2]
Source link