यूपी क्राइम: 1.40 करोड़ रुपये की डकैती के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, ये था मामला; जिससे जिले में मचा हड़कंप

[ad_1]

Varanasi Crime News: The accused of robbery worth Rs 1 crore 40 lakh surrendered

वाराणसी क्राइम न्यूज: एक करोड़ चालीस लाख रुपए की डकैती के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वाराणसी में भेलूपुर थाना क्षेत्र में एक करोड़ चालीस लाख रुपए की डकैती के मामले में गांधी नगर गुजरात निवासी आरोपी जगदीश पटेल ने सिविल जज जूनियर डिवीजन/ फास्ट्र ट्रैक कोर्ट प्रथम शक्ति सिंह की अदालत में आत्म समर्पण कर दिया।

आरोपी ने पुलिस के जरिए कोर्ट में पहुंचा और दिन में लगभग एक बजे समर्पण कर दिया। आरोपी के खिलाफ कोर्ट ने कुर्की का भी आदेश जारी किया था। आरोपी को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

ये है पूरा मामला

बैजनत्था क्षेत्र की आदि शंकराचार्य कॉलोनी स्थित गुजरात की फर्म के कार्यालय में 29 मई की रात डाका डाला गया और 1.40 करोड़ रुपये लूट लिए गए। इसकी सूचना भेलूपुर थाने की पुलिस को थी, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। बाद में लावारिस कार की डिकी से 92.94 लाख रुपये से ज्यादा की बरामदगी दिखाकर पीठ थपथपाने की कोशिश हुई। 

मामला जैसे ही आला अधिकारियों के पास पहुंचा, पता चल गया कि सब कुछ पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से हुआ है। इसका संज्ञान लेकर भेलूपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी रमाकांत दुबे, दरोगा सुशील कुमार, महेश कुमार व उत्कर्ष चतुर्वेदी, कांस्टेबल महेंद्र कुमार पटेल, कपिल देव पांडेय व शिवचंद्र को निलंबित कर दिया गया। जांच आगे बढ़ी और मामले में संलिप्तता उजागर होने के बाद सबको पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने बताया कि प्रकरण में सात पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया गया 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *