यूपी : जल जीवन मिशन ने बुंदेलखंड के ग्रामीण युवाओं के हाथों में सौंपा हुनर

[ad_1]

UP Jal Jeevan Mission hands over skills to rural youth of Bundelkhand

जल जीवन मिशन ने बुंदेलखंड के ग्रामीण युवाओं के हाथों में सौंपा हुनर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अपनी अलग ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत समेटे बुंदेलखंड में जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना से न केवल सदियों से चली आ रही पीने के पानी की जटिल समस्या का हल निकला है, बल्कि यहां गांव-गांव में रहने वाले युवाओं के हाथों को हुनर भी मिला है। सैकड़ों युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया गया है। युवा अपने गांव में पीने के पानी की बिछाई पाइपलाइनों, घर पर लगी टोंटियों की खुद मरम्मत कर रहे हैं। पानी की सप्लाई में आने वाली समस्याओं का ध्यान भी खुद रख रहे हैं। पिछली सरकारों में जहां बुंदेलखंड के जिले विकास की धुरी से मीलों दूर थे, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रभावी नेतृत्व में वर्तमान में ये विकास की नई गाथा लिख रहे हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *