यूपी: लोक निर्माण विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की गला घोंट कर हत्या, शादी समारोह में आया था; ऐसे हाल में मिली लाश

[ad_1]

Class IV employee of Public Works Department strangled to death come to wedding ceremony

मृतक का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के थाना फतेहाबाद के गांव मीठपुरा में मौसेरे भाई के लड़के की शादी में आए लोक निर्माण विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। कर्मचारी की लाश को देख शादी वाले घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि वे रात को ट्यूबवैल पर सोने के लिए गए थे। सुबह गांव वालों ने उनकी लाश को देखा। 

फिरोजाबाद जिले के मढैया तिवाहा गढ़ी निवासी राम प्रकाश पुत्र देवी सिंह लोक निर्माण विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। वे फतेहाबाद क्षेत्र के  मीठपुरा गांव  निवासी मौसेरे भाई नवल सिंह के बेटे की शादी में आए थे। रात में दावत खाने के बाद मामा के बेटे प्रेम सिंह के साथ सोने के लिए ट्यूबवैल पर चले गए। रात को प्रेम सिंह किसी परिचित के साथ वहां से बाइक पर बैठकर कहीं चले गए। सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए गए तो खेत में राम प्रकाश का शव पड़ा हुआ था। गले में स्वाफी लिपटी हुई थी। 

राम प्रकाश की हत्या की खबर जंगल में आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। सूचना पर थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर एसीपी आंनद कुमार पांडेय और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या किसने और क्यों की इस बारे में अभी जानकारी नहीं हो सकी है। 

प्रभारी निरीक्षक फ़तेहाबाद देवेंद्र सिंह से बात करने पर बताया कि मृतक के बड़े पुत्र अनिल की तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *