यूपी: सत्र चलने से पहले हो सकता है कैबिनेट विस्तार, बढ़ी ताकत के साथ सदन में जाना चाहेगी योगी सरकार

[ad_1]

UP cabinet may be expanded before the monsoon session

ओम प्रकाश राजभर अमित शाह के साथ, फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र 7 से 11 अगस्त तक चलेगा। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सत्र के शुरू होने के पहले ही योगी कैबिनेट का विस्तार हो जाए। मालूम हो कि ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा अब एनडीए का हिस्सा बन चुकी है। इसके अलावा सपा के विधायक दारा सिंह चौहान सपा से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। धर्म सिंह सैनी सहित कुछ और नेता भी भाजपाई हो चुके हैं। 

बीजेपी चाहेगी कि सत्र शुरू होने से पहले वह विपक्षी खेमे को अपनी बढ़ी हुई ताकत दिखाए। सूत्रों के हवाले से चर्चाएं हैं कि 7 अगस्त को सत्र शुरू होने से पहले ही योगी कैबिनेट का विस्तार हो जाए। पूरी संभावना है कि इसमें ओम प्रकाश राजभर को मंत्री बना दिया जाए। 

दिल्ली में हो चुका है मंथन

 सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान को मंत्रिमंडल में शामिल करने और योगी मंत्रिमंडल के विस्तार पर बीते शुक्रवार को दिल्ली में मंथन हुआ। कैबिनेट के विस्तार के अलावा दारा सिंह के इस्तीफे से खाली हुई मऊ जिले की घोसी सीट और बसपा सांसद अफजाल अंसारी की सदस्यता रद्द होने से खाली हुई गाजीपुर सीट पर उप चुनाव को लेकर भी पार्टी के प्रदेश और शीर्ष नेतृत्व के बीच चर्चा हुई। इस बात पर चर्चा हुई थी कि आने वाले लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी किसे अपना चेहरा बनाए। 

कौन-कौन बन सकता है मंत्री

सूत्रों के मुताबिक सुभासपा के एनडीए में शामिल होने के बाद अब दबाव है कि विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार कर ओमप्रकाश राजभर को मंत्री बनाया जाए। सुभासपा सदन में सरकार में सहयोगी के रूप में उपस्थित रहना चाहती है। दारा सिंह चौहान को भी मंत्री बनाया जाना है। सत्तारूढ़ दल के नेताओं का मानना है कि बतौर मंत्री दारा सिंह को घोसी से उप चुनाव लड़ाने से चुनाव में राजनीतिक फायदा मिलेगा। उधर, योगी सरकार 1.0 में जलशक्ति मंत्री रहे महेंद्र सिंह, पूर्व एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा सहित सरकार के युवा विधायक भी मंत्री बनने की दौड़ में हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *