ये कैसी तस्वीर: हरदोई पुलिस ने महिला को रोड पर घसीटा…वीडियो वायरल, पीड़िता लगा रही है मदद की गुहार

[ad_1]

Hardoi Police dragged the woman on the road, Video goes viral, the victim is pleading for help

महिला को घसीटती पुलिकर्मी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। दरअसल, शहर कोतवाली क्षेत्र में दो महिला पुलिसकर्मियों के द्वारा रोड पर घसीटा जा रहा है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें महिला रोड पर मदद की गुहार लगाती नजर आ रही है, लेकिन पुलिसकर्मियों का दिल नहीं पसीजा।

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास मानसिक रूप से कमजोर महिला को सड़क पर घसीटकर ले जाते हुए महिला पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसपी ने पूरे मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को दिन में लगभग 12 बजे मानसिक रूप से कमजोर एक महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सड़क के दूसरी ओर बैठी थी। वह आने-जाने वाले लोगों के साथ ही पुलिसकर्मियों के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही थी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *