[ad_1]

शराब की दुकान का बिल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परिवहन निगम की बसों में टिकट मशीन से निकलने वाले टिकट के कागज पर पीलीभीत में शराब की दुकान के बिल निकल रहे हैं। इस कागज पर परिवहन निगम का लोगो बना है। विभाग की टैगलाइन के साथ शराब की दुकान का पता भी लिखा है। बताया जा रहा है कि यह कागज सिर्फ परिवहन निगम को ही मिलता है। शराब की दुकान पर कागज पहुंचने की बात पर एआरएम मौन हैं।
पीलीभीत के नौगवां चौराहा की अंग्रेजी शराब की दुकान पर ई-पॉश मशीन लगाई गई है। ग्राहक ऑनलाइन भुगतान कर शराब की खरीद कर सकता है। इस दुकान की ई-पॉश मशीन से निकलने वाले बिल के कागज पर परिवहन निगम का लोगो बना हुआ है। साथ ही बिल पर परिवहन निगम की टैगलाइन- परिवहन निगम आपका अपना साथी। टोल फ्री नंबर भी लिखा है। शनिवार की शाम एक युवक ने जब दुकान से शराब खरीदी।
सपा को बड़ा झटका: बदायूं से पांच बार के सांसद रहे सलीम शेरवानी ने छोड़ा पद, अखिलेश पर लगाया ये आरोप
[ad_2]
Source link