ये है काशी की गूगल गर्ल: नौ साल की उम्र में विंध्यवासिनी स्त्रोतम व गणेश मंत्रम कंठस्थ, बनना चाहती हैं आईएस

[ad_1]

This is the Google Girl of Kashi: Vindhyavasini Strotram and Ganesh Mantram memorized at the age of nine

ये है काशी की गूगल गर्ल: नौ साल की उम्र में विंध्यवासिनी स्त्रोतम व गणेश मंत्रम कंठस्थ
– फोटो : संवाद

विस्तार


महज नौ साल की बच्ची ने भारत के सभी प्रदेशों के नाम व राजधानी के अलावा काशी के सभी घाटों के नाम के साथ विंध्यवासिनी स्त्रोतम व गणेश मंत्रम को कंठस्थ कर गूगल गर्ल बन गई है।

जहां आजकल के बच्चे मोबाईल पर गेम खेलने व रील बनाने में अपना समय लगाते है वही सेंट जॉन्स स्कूल मड़ौली में कक्षा चार में पढ़ने वाली नौ साल की आर्या प्रकाश बड़ा होकर आईएस बनना चाहती है। आर्या प्रकाश कम्प्यूटर चलाने में जहाँ माहिर है वही वह खाली समय मे तबला व ढोलक के साथ कत्थक भी करती है।

आर्या बताती है कि जब समय मिलता है तो वह गूगल सर्च इंजन पर वैज्ञानिकों के बारे में सर्च कर उनके बारे में जानकारी इकठ्ठी करती है।सनातन धर्म के बारे में भी अपना विचार रखने से नही हिचकती है।वर्ष 2022 में काशी आइकॉन अवार्ड अपने नाम कर चुकी आर्या को 2023 में भी इस अवार्ड के लिए नामित किया जा चुका है।

मड़ौली के रहने वाले विवेक श्रीवास्तव की बेटी आर्या प्रकाश की प्रेरणा स्रोत उसकी माँ लक्ष्मी श्रीवास्तव व बड़ी बहन अदिति प्रकाश है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *