[ad_1]
विस्तार
यूपी सरकार में प्रमुख सचिव गृह व सूचना संजय प्रसाद ने कहा कि योगी सरकार के छह वर्षों में प्रदेश में कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। प्रदेश में गांव-गांव में सड़कें पहुंची हैं और एक्सप्रेस वे का निर्माण हुआ है।
उन्होंने कहा कि जी20 सम्मेलन के दौरान लखनऊ में हुई ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में 34 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिलना बड़ी उपलब्धि है। यह प्रदेश में बदले हुए माहौल को दिखाता है।
ये भी पढ़ें – योगी@2.0 : उपलब्धियां, उम्मीदें और चुनौतियां ; एक साल, रिकॉर्ड अनेक, चुनौतियां भी कम नहीं, कुछ पार, कई बरकरार
ये भी पढ़ें – योगी सरकार के छह साल: मुख्यमंत्री बोले- यूपी की पहचान अब उपद्रवी नहीं उत्सव हैं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस मौके पर उन्होंने मीडिया के सामने अपनी सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा रखा।
उन्होंने कहा कि बीते छह वर्षों में हमने प्रदेश को लेकर धारणा बदली है जो कि बड़ी उपलब्धि है।
[ad_2]
Source link