रक्षाबंधन पर बाइकर्स गैंग रहा सक्रिय: राखी बांधकर लौट रही बहन के गले पर मारा झपट्टा, लूट ली चेन; बाल-बाल बची

[ad_1]

Returning home after tying a rakhi pounced on sister neck robbed chain in agra

चेन लूट की सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा में रक्षाबंधन पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। इसके बावजूद बदमाश महिला की चेन छीनकर भाग गए। एमजी रोड-2 पर स्थित पांडव नगर में बेटी के साथ एक्टिवा से घर जा रहीं महिला के गले पर झपट्टा मारकर बाइकर्स गैंग ने चेन लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालती रही।

यहां की है घटना 

घटना बृहस्पतिवार दोपहर 3:30 बजे की है। कलाकुंज, मारुति एस्टेट निवासी मीनू पत्नी राजू राज नगर में फुफेरे भाई नीरज को राखी बांधकर बेटी प्रिंसी के साथ घर आ रही थीं। प्रिंसी स्कूटर चला रही थीं, मीनू पीछे बैठी थीं। पांडव नगर से पहले पीछे से बाइक पर एक बदमाश आया। वह हेलमेट लगाए था।

ये भी पढ़ें – सगे भाई-बहन का पीसीएस-जे में चयन: एक परिवार में बने चार जज, बड़े भाई भी न्यायाधीश और पिता हुए हैं अभी रिटायर

गिरने से बच गई महिला 

उसने मीनू के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। झटका लगने से स्कूटर गिरने से बच गया। बदमाश आसानी से भाग निकला। दोनों के शोर मचाने पर लोग जुट गए। एक जगह फुटेज में बदमाश नजर आया है। मगर, बाइक का नंबर नहीं दिख रहा है। नीरज ने बताया कि चेन के साथ पैंडल भी था। उनकी कीमत तकरीबन 3 लाख रुपये है। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरों में बदमाश नजर आया है।

ये भी पढ़ें – आगरा: गाय ने 70 साल की वृद्धा को उठाकर पटका, सींग मारकर घसीटते ले गई, फट गया पेट; डॉक्टर ने लगाए 30 टांके

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *