रणजी मैच: उत्तराखंड ने हिमाचल को 88 रनों से किया पराजित, अंक तालिका में टॉप थ्री में पहुंचा

[ad_1]

Ranji match: Uttarakhand defeated Himachal by 88 runs

हिमाचल-उत्तराखंड के बीच रणजी मैच
– फोटो : संवाद

विस्तार


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में पहले रणजी मैच के अंतिम दिन उत्तराखंड की टीम ने हिमाचल को 88 रनों से हरा दिया। वहीं, उत्तराखंड की टीम दो अंकों के साथ अब अंक तालिका में टॉप थ्री में पहुंच गई। सोमवार को 39 रनों से आगे खेलते हुए हिमाचल की टीम ने लंच से पहले ही अपने बचे चार विकेट खो दिए। वहीं, मैच में हिमाचल के ऋषि धवन 51 रन बनाकर नाबाद रहे। उत्तराखंड की टीम ने मैच में पहली पारी में 238 रन बनाए थे। इसके जवाब में हिमाचल की टीम ने पहली पारी में 271 रन बनाकर 33 रन की बढ़त ले ली थी। वहीं, दूसरी पारी में उत्तराखंड की टीम ने 238 बनाकर हिमाचल

की 195 रनों को लक्ष्य दिया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक हिमाचल की टीम ने 39 रनों पर छह विकेट खो दिए थे। वहीं मैच के दिन हिमाचल की टीम लंच ब्रेक से पहले 106 रनों पर ऑलआउट हो गई

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *