रतन टाटा के मैनेजर शांतनु नायडू ने खरीदी Tata Safari Facelift, एसयूवी खरीदने के बाद बॉस का लिया आशीर्वाद

[ad_1]

Ratan Tata manager Shantanu Naidu : रतन टाटा भारत के सबसे चहेते कारोबारियों में से एक हैं और उनके मैनेजर शांतनु नायडू हैं. शांतनु नायडू ने फेस्टिव सीजन के दौरान नवरात्रि में टाटा सफारी फेसलिफ्ट के टॉप वेरिएंट खरीदी थी, जिसकी डिलीवरी अब हुई है. जब शांतनु के घर पर नई टाटा सफारी फेसलिफ्ट आई, तो उसे लेकर सबसे पहले वे अपने बॉस रतन टाटा के पास आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच गए. उन्होंने अपने बॉस को ये एसयूवी दिखाई और इसकी खूबियों के बारे में जानकारी दी. अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

बुजुर्गों की देखभाल के लिए स्टार्टअप चलाते हैं शांतनु नायडू

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, रतन टाटा के युवा दोस्त और मैनेजर शांतनु नायडू ने नई टाटा सफारी फेसलिफ्ट का टॉप एंड वेरिएंट अकॉम्प्लिश्ड प्लस खरीदी है. इसकी भारत के एक्स-शोरूम में कीमत 27 लाख रुपये से भी अधिक है. रतन टाटा के मैनेजर माने जाने वाले शांतनु नायडू उनके साथ साए की तरह रहते हैं. इन दोनों की दोस्ती के साथ ही डॉग की देखभाल के प्रति कोशिश और मुहिम के बारे में दुनिया वाकिफ है. शांतनु ने अपना खुद का स्टार्टअप गुडफेलोज की भी शुरुआत की है, जिसमें रतन टाटा ने निवेश किया है. गुडफेलोज बुजुर्गों की देखभाल करता है.

कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की पूरी

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि शांतनु नायडू स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) को काफी पसंद करते हैं. वे भारत में नई टाटा सफारी फेसलिफ्ट की डिलीवरी प्राप्त करने वाले शुरुआती ग्राहकों में से एक हैं. 30 साल के शांतनु नायडू का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में हुआ है. उन्होंने भी कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है, जिससे रतन टाटा ने वास्तुकला में स्नातक की डिग्री हासिल की है. टाटा ग्रुप में जनरल मैनेजर के रूप में कार्यरत शांतनु रतन टाटा के काफी करीबी माने जाते हैं और अक्सर उनके साथ देखे जाते हैं. इतना ही नहीं, शांतनु नायडू अपने बॉस रतन टाटा को निवेश संबंधी सलाह भी देते रहते हैं. फिलहाल, रतन टाटा छोटे-बड़े स्टार्टअप्स को इन्वेस्टट भी कर रहे हैं और इसमें शांतनु की बड़ी भूमिका है.

टाटा सफारी फेसलिफ्ट की कीमत

टाटा मोटर्स ने सफारी फेसलिफ्ट को फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च किया है. ग्लोबल एनकैप से इस एसयूवी को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है. भारत के एक्स-शोरूम में इसकी कीमत 16.19 लाख रुपये शुरु होती है, जो 27.34 लाख रुपये तक जाती है. शांतनु नायडू ने 27.34 लाख रुपये वाली एसयूवी खरीदी है. यह चार वेरिएंट में आती है, जिसमें स्मार्ट, प्योर, एडवेंचर और अकंप्लिश्ड शामिल है. वहीं, यह करीब सात कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिनमें कॉस्मिक गोल्ड, गैलेक्टिक सफायर, स्टारडस्ट ऐश, स्टेलर फ्रॉस्ट, ओबेरॉन ब्लैक, सुपरनोवा कॉपर और लूनार स्लेट शामिल हैं. यह 6 सीटर और 7 सीटर कॉन्फगरेशन में आती है.

टाटा सफारी फेसलिफ्ट का बूट स्पेस, इंजन और ट्रांसमिशन

टाटा सफारी फेसलिफ्ट के थर्ड रो सीट को फोल्ड करने के बाद इसमें 420 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा. वहीं, सेकंड रो सीट को फोल्ड करने के बाद 827 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. नई टाटा सफारी फेसलिफ्ट में 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देने वाला 2.0-लीटर मल्टीजेट डीजल इंजन दिया गया है. इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की चॉइस दी गई है.

टाटा सफारी फेसलिफ्ट के फीचर्स

टाटा सफारी फेसलिफ्ट में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा, इसमें जेस्चर इनेबल्ड पावर्ड टेलगेट, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, डुअल-ज़ोन ऑटोमैटिक एसी, एक पैनोरमिक सनरूफ, 6 सीटर वेरिएंट में वेंटिलेटेड फ्रंट व सेकंड रो सीट, एयर प्योरिफायर, मेमोरी और वेलकम फ़ंक्शन के साथ 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, और 4-वे पावर्ड इलेक्ट्रिक बॉस मोड के साथ को-पैसेंजर सीट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

टाटा सफारी फेसलिफ्ट के सेफ्टी फीचर्स और मुकाबला

पैसेंजरों की सुरक्षा के लिए इसमें 7 एयरबैग (6 एयरबैग स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल असिस्ट, एक 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जिसमें अब अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल का फीचर भी शामिल कर दिया गया है. भारत के कार बाजार में टाटा सफारी फेसलिफ्ट का मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस, हुंडई अल्कजार और महिंद्रा एक्सयूवी 700 से है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *