रांची के श्री श्याम मंदिर में 19 मार्च से फाल्गुन सतरंगी महोत्सव, निकलेगी निशान यात्रा, भजन पुस्तिका का होगा विमोचन

[ad_1]

रांची: श्री श्याम मंडल का तीन दिवसीय विराट फाल्गुन सतरंगी महोत्सव 19 से 21 मार्च 2024 तक धूमधाम से आयोजित किया जाएगा. सभी कार्यक्रम रांची के अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में आयोजित होंगे. महोत्सव की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए श्याम मंडल के सदस्यगण कार्य कर रहे हैं. इस कार्यक्रम को लेकर पूरे मंदिर की साफ-सफाई की गयी. इसके बाद उसे आकर्षक ढंग से सुसज्जित किया जा रहा है. श्रृंगार के लिए कोलकाता से आई कुशल कारीगरों की टीम कार्य में जुटी हुई है.

19 मार्च को निकलेगी निशान यात्रा
19 मार्च को 3 बजे श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर (सेवा सदन हॉस्पिटल के निकट ) से विधि विधान से निशान (ध्वजा) यात्रा प्रारम्भ होगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचेगी. निशान यात्रा में दिव्य रथ पर विराजमान श्री श्याम प्रभु नगरवासियों को आशीष प्रदान करेंगे. इस अवसर पर मुख्य तौर पर 750 नर-नारी अपने कंधों पर श्री श्याम नाम रूपी निशान लहराते हुए चलेंगे. भजन गायक की टोली सम्पूर्ण मार्ग में भजनों की अमृत वर्षा करेगी. इस अवसर पर भक्तजनों के लिए संपूर्ण मार्ग में प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी.

भजन पुस्तिका 20वें बसंतोत्सव का होगा विमोचन
20 मार्च की रात्रि 9 बजे से मंदिर में मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा. श्री श्याम मंडल रांची द्वारा प्रकाशित भजन पुस्तिका 20वें बसंतोत्सव का विमोचन मुख्य अतिथि समाज सेवक ओम प्रकाश केजरीवाल द्वारा किया जाएगा. तीन दिवसीय फाल्गुन सतरंगी मोहत्सव के दूसरे दिन श्री श्याम प्रभु का भव्य एवं नयनाभिराम श्रृंगार, अखण्ड ज्योत, छप्पन भोग, सवामणि प्रसाद, संगीतमय संकीर्तन व श्री श्याम प्रभु के साथ केसरिया होली का आयोजन होगा. कार्यक्रम रात्रि 9 बजे से रात्रि 1 बजे तक आयोजित है.

21 मार्च को द्वादशी पूजन
21 मार्च को श्री श्याम प्रभु का द्वादशी दर्शन, 251 सवामणि भोग, अखंड ज्योत एवं द्वादशी पूजन किया जाएगा. इस अवसर पर मंदिर के पट विशेष रूप से दिनभर खुले रहेंगे और श्री श्याम प्रभु का प्रिय खीर-चुरमा का प्रसाद वितरण किया जाएगा.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *