[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
राजोरी जिला प्रशासन ने कथित तौर पर राजनीतिक बैठक में शामिल होने पर नायब तहसीलदार, एएसआई समेत करीब 26 सरकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामला कुछ दिन पहले का है। राजोरी के खेवरा में एक पुलिसकर्मी के घर में हुई राजनीतिक बैठक में नायब तहसीलदार, एईई, जेई, पुलिसकर्मी, डॉक्टर, प्रोफेसर, शिक्षक आदि सरकारी कर्मचारी शामिल हुए थे।
उपायुक्त ओम प्रकाश भगत ने कहा कि बैठक में शामिल होने वाले मुलाजिमों के विभागों के प्रमुखों को उन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया है। सूत्रों के अनुसार एक रिटायर पुलिसकर्मी के घर में राजनीतिक बैठक आयोजित की गई थी। इसमें पूर्व मंत्री और एनसी नेता मियां अल्ताफ पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि बैठक में नायब तहसीलदार सहित अन्य विभागों के मुलाजिम भी शामिल हुए थे।
वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक दल के समर्थकों ने राजनीतिक मुलाकात के आरोपों का खंडन किया है। कहा है कि मियां अल्ताफ एक धार्मिक परिवार से हैं। लोग उनका आशीर्वाद लेने गए थे। सूत्रों के अनुसार एजेंसियों ने मियां अल्ताफ की बैठक में शामिल हुए सरकारी कर्मचारियों के कुछ वीडियो और तस्वीरें कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को भेजी हैं।
[ad_2]
Source link