रामपुर में वीडियो वायरल: शव का पोस्टमार्टम जल्द कराने के नाम पर ली रिश्वत, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बर्खास्त

[ad_1]

Rampur: Bribe taken name of getting postmortem done soon, Class IV employee sacked

जिला चिकित्सालय रामपुर
– फोटो : संवाद

विस्तार


जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रिश्वत लेने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी फखरूद्दीन की सेवा समाप्त कर दी गई है। रविवार को रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। तीन मिनट के इस वीडियो में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी फखरूद्दीन पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर कुछ लोगों से रुपये लेते हुए दिखाई दे रहा है।

कक्ष के अंदर शव रखा दिखाई दे रहा है। बताते हैं पोस्टमार्टम जल्द कराने के लिए कर्मचारी ने मृतक के परिजनों से यह रुपये लिए थे। मामला संज्ञान में आने के बाद सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने एसीएमओ डॉ. आरके वर्मा से जांच कराई थी।

जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद कर्मचारी की संविदा समाप्त कर दी गई है। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एचके मित्रा को पत्र जारी कर कर्मचारी की संविदा समाप्त करने के निर्देश जारी किए हैं। इससे पहले छह माह पूर्व पोस्टमार्टम हाउस में धूम्रपान करने वाले कर्मचारी की भी सेवा समाप्त कर दी गई थी।

 

वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसीएमओ डॉ. आरके वर्मा से जांच कराई गई। जांच में पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारा कुछ लोगों से रुपये लेने की पुष्टि हुई है। इस आधार पर संबंधित कर्मचारी की संविदा समाप्त करते हुए उसको हटाने के निर्देश दिए हैं। -डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ रामपुर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *