राहत की खबर: फाल्ट होने पर नहीं करना पड़ेगा घंटों बिजली का इंतजार, बनाई जा रही है नई लाइन

[ad_1]

You will not have to wait for hours for electricity due to fault

बिजली विभाग।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


एक उपकेंद्र की लाइन में में फाल्ट होने पर अब घंटों इसके फाल्ट ढूंढे जाने और फिर उसे ठीक किए जाने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कुछ ही देर में दूसरे उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए लगभग 28 करोड़ रुपये की लागत से शहर के आठ बिजली उपकेंद्रों की नई लाइनें बनाई जाएंगी। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में प्रस्ताव की स्वीकृति मिल गई है। दिसंबर तक इन सभी लाइनों के काम को पूरा करने का लक्ष्य है।

बक्शीपुर खंड के इंडस्ट्रियल इस्टेट उपकेंद्र से उद्यमियों की फैक्ट्रियों में बिजली आपूर्ति दी जाती है। औद्योगिक फीडर तक उपकेंद्र की एक नई लाइन 4 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी। इससे औद्योगिक क्षेत्र में पहले से बेहतर बिजली मिल सकेगी। टाउनहाल खंड में पाम पैराडाइज उपकेंद्र से लोहिया उपकेंद्र तक नई लाइन का निर्माण किया जाएगा। अभी लोहिया उपकेंंद्र तक मोहद्दीपुर न्यू ट्रांसमिशन उपकेंद्र से आपूर्ति दी जाती है। 60 लाख रुपये की लागत से यहां लाइन बनाई जाएगी।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *