राहुल से रागिनी बना युवक: प्रेमजाल में फंसाकर धोखे से बदलवाया लिंग, आरोपों की जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

[ad_1]

Gender change: Rahul or Ragini - Medical done at two levels, after test in Prayagraj the final seal will be ta

राहुल से बनी रागिनी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राहुल से कथित तौर पर लिंग परिवर्तन के बाद रागिनी बने युवक की कहानी में तमाम झोल सामने आ रहे हैं। पुलिस ने दो स्तर पर मेडिकल कराया लेकिन लिंग परिवर्तन कराए जाने की हकीकत से पर्दा नहीं उठ सका। अब प्रयागराज में तीसरे चरण के मेडिकल परीक्षण के बाद तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

कौशाम्बी कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाले राहुल का कहना था कि उसे बचपन से नाच गाना का शौक था। वह नौटंकी में नाचने का काम करता था। राहुल के मुताबिक वर्ष 2016 में हिसामबाद निवासी सतीश ने उसे प्रेमजाल में फंसाया। उसने शादी करने का वादा करके धोखे से लिंग परिवर्तन करा दिया। मंदिर में दोनों ने शादी की। इसके बाद राहुल ने उसके साथ कुकर्म किया। अब राहुल के पिता अर्जुन व चाचा कल्लू ने उसके जीवन भर की कमाई छह लाख रुपया हड़प कर लिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *