रितु हत्याकांड में बड़ा खुलासा: आरोपी दंपती का किया चालान, मामा का लड़का पकड़ से दूर, खौफनाक थी वारदात

[ad_1]

Ritu murder case: Accused couple issued challan, accused cousin is out of reach

आरोपी दंपती
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


मेरठ के कंकरखेड़ा की आनंद विहार कॉलोनी में गुरुवार रात प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी रितु सिंह (45) का शव किराएदार के कमरे में मिला। रितु के हाथ बंधे हुए थे, मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की गई। प्रॉपर्टी डीलर ने मकान खाली करने के विवाद में किराएदार दंपती पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कंकरखेड़ा पुलिस किराएदार और उसकी पत्नी से पूछताछ कर रही है। आरोपी बार-बार बयान बदल रहा था कि वह पत्नी के साथ सुबह दस बजे ससुराल चला गया था, उसे नहीं पता कि घटना कैसे हुई। वहीं पुलिस ने शनिवार को घटना का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। पूछातछ में सामने आया कि घटना के दौरान निखिल के मामा का लड़का भी मौजूद था। हालांकि तीसरा आरोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *