रुधौली सामूहिक दुष्कर्म कांड: खुला भेद…बिचौलियों ने शिक्षक से कराया था जमीन का सौदा

[ad_1]

Open discrimination...middlemen had made the land deal with the teacher

रुधौली सामूहिक दुष्कर्म कांड
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


रुधौली सामूहिक दुष्कर्म कांड की वजह बनी जमीन का भेद अब खुलने लगा है। जिस जमीन को बिचौलियों के जरिए बिकवाने की चर्चा जोरों पर थी, उसके खरीदार तक पुलिस पहुंच गई है। जांच में पता चला है कि शिक्षक दंपती से पांच लाख रुपये में उस जमीन का सौदा हुआ था। जमीन की सरकारी मालियत 9.90 लाख रुपये आंकी गई है।

नौ अगस्त को रुधौली क्षेत्र के मूड़ाडीहा उर्फ भूपालपुर निवासी विद्यावती देवी पत्नी नरेंद्र प्रताप सिंह के नाम 60 वर्ग मीटर जमीन की रजिस्ट्री की गई। 59 हजार 400 रुपये के स्टांप पर हुए बैनामे का खारिज-दाखिल होना बाकी है।

रजिस्ट्री कार्यालय के रिकाॅर्ड के मुताबिक बैनामा मृतक के पिता ने किया है। जबकि, पांच लाख रुपये का भुगतान मृतक के नाम से जारी चेक के जरिए किया गया। पुलिस ने खाते के लेनदेन की जानकारी हासिल करने के लिए उसका स्टेटमेंट निकलवाया है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में सीएम योगी: एमएमएमयूटी में प्रशासनिक भवन का किया लोकार्पण,बोले-विकास में तकनीकी संस्थाओं का रोल अहम

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *