रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ कैंपेन: ‘आप’ का दावा, दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए दो विधायक; भाजपा पर गंभीर आरोप

[ad_1]

AAP party claimed two MLAs were detained during Red Light On, Vehicle Off campaign

विधायक जरनैल सिंह और हाजी यूनुस को लिया हिरासत में
– फोटो : एक्स/@AamAadmiParty

विस्तार


दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए शुरू किए गए रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान में शामिल हुए विधायकों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। आम आदमी पार्टी (आप) का आरोप है कि बृहस्पतिवार को पुलिस ने विधायक जरनैल सिंह और हाजी यूनुस समेत पार्टी के कई समर्थकों को हिरासत में लेकर अभियान में बाधा डाला।

 

इस अभियान के तहत लोगों को लाल बत्ती पर गाड़ी बंद करने का सुझाव दिया जाता है। आप ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आप के प्रदूषण पर लगाम लागने के लिए चलाए जा रहे अभियान को भाजपा पुलिस की मदद से रोक रही है। मुस्तफाबाद से विधायक यूनुस ने कहा कि पुलिस ने उन्हें गोकलपुरी चौराहे से हिरासत में लिया।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, प्रदूषण के विरुद्ध रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ मुहिम को रोक कर दिल्ली पुलिस ने गोकलपुरी गोल चक्कर से हिरासत में लिया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा ने राज्य सरकार के अभियान को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस का सहारा लिया है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *