[ad_1]

कोच खोजने में हुए परेशान यात्री।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नौ पर लगे कोच गाइडेंस बोर्ड पर ट्रेनों के कोचों की गलत जानकारी से यात्री परेशान हो रहे हैं। शनिवार को जहां हमसफर एक्सप्रेस के यात्रियों को सांसत झेलनी पड़ी, वहीं रविवार को राप्तीसागर एक्सप्रेस के यात्रियों को कोच खोजने में काफी दिक्कतें हुईं। कुछ यात्री सामान और बच्चों को लेकर दौड़ते हुए ट्रेन में सवार हुए और तत्काल ट्रेन रवाना हो गई।
शनिवार की रात में प्लेटफॉर्म नौ पर दिल्ली जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस आई तो सारे कोच की गलत जानकारी कोच डिस्प्ले बोर्ड पर दिख रही थी। कैब-वे के चलते लोग गाड़ियों से प्लेटफॉर्म तक पहुंचे और डिस्प्ले बोर्ड को देखकर सामान लेकर खड़े हो गए।
एसी कोच बी-2 में जाने वाले विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि जब ट्रेन आई तो पता चला कि उनका कोच कहीं और लगा है। जहां वे खड़े थे वहां बी-20 कोच था। परिवार साथ था, सामान व बच्चों को लेकर बड़ी मुश्किल से पहुंच पाया। बहुत सारे गाड़ियों से पहुंचे थे तो लोग अपने कोच के पास पहुंचने के लिए गाड़ियों से ही भागने लगे। इसी बीच कुछ देर तक कैबवे में जाम लग गया।
इसे भी पढ़ें: चौरीचौरा- मुंडेरा बाजार ओवरब्रिज का हाल, काम में देरी की मार, जाम-धूल से लोग बेहाल
इसी प्रकार रविवार की सुबह कोचुवेली जाने के लिए राप्तीसागर एक्स्प्रेस के कोचों की भी जानकारी गलत दी गई। जहां एसी के कोच लगे थे वहां स्लीपर कोच लगाए गए थे। यात्रियों को अपने कोच तक पहुंचने में भाग-दौड़ करनी पड़ी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि कोच गाइडेंस बोर्ड की जांच कराकर समस्या को ठीक कराया जाएगा। भविष्य में ऐसी समस्याएं न आने पाएं इसके लिए नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) से सभी प्रकार की डिस्प्ले वाली जानकारी के साॅफ्टवेयर को एकीकृत किया जाएगा।
[ad_2]
Source link