रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 ने बदला रंग, होंडा हार्नेस सीबी 350 को दे रही सीधी टक्कर

[ad_1]

Royal Enfield Bullet 350: भारत की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अभी हाल के दिनों में अपनी नई मोटरसाइकिल बुलेट 350 को बाजार में उतारा है. कंपनी ने लॉन्चिंग के समय इसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया था. अब उसने इसमें हैंड पेंटेड दो और कलर्स को जोड़ा है. इसके साथ ही अब रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 कुल पांच कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उपलब्ध है.

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की प्राइस और कलर

रॉयल एनफील्ड ने बुलेट 350 मोटरसाइकिल में हैंड पेंटेड मिलिट्री सिल्वर ब्लैक और मिलिट्री सिल्वर रेड कलर को जोड़ा है. इससे पहले इस मोटरसाइकिल को तीन कलर ऑप्शन स्टैंडर्ड ब्लैक, स्टैंडर्ड मैरून और ब्लैक गोल्ड के साथ बाजार में लॉन्च किया था. इन दो नए कलर्स को जोड़ने के बाद अब यह मोटरसाइकिल कुल पांच कलर ऑप्शन और तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है. इसके तीन वेरिएंट्स में बेस, मिड और टॉप शामिल है. भारत के एक्स-शोरूम में रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 मोटरसाइकिल की कीमत 1.73 लाख रुपये से शुरू होती है.

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 का इंजन

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 बाइक में 349 सीसी एयर-कूल्ड काउंटर बैलेंस्ड सिंगल सिलेंडर जे सीरीज इंजन दिया गया है, जो 20.2 पीएस की पावर और 27 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. यही इंजन रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350, हंटर 350 और मेट्योर 350 में भी दिया गया है. इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स भी दिया गया है. इस बाइक की फ्यूल टैंक केपेसिटी 13 लीटर है.

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 के सस्पेंशन और ब्रेक्स

रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल में फ्रंट पर 41 मिलीमीटर टेलीस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन दिए गए हैं, जबकि रियर साइड पर इसमें ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन सेटअप मिलता है. ब्रेकिंग ड्यूटी के लिए इसमें ड्यूल-चेनल एबीएस के साथ 300 एमएम फ्रंट और 270एमएम रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. इसके बेस वेरिएंट में सिंगल चैनल एबीएस के साथ रियर ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं. राइडिंग के लिए इसमें 19-इंच (फ्रंट) और 18-इंच (रियर) व्हील्स लगे हुए हैं, जिन पर 100-सेक्शन फ्रंट और 120-सेक्शन रियर टायर चढे हैं.

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 के फीचर्स और मुकाबला

इस क्रूजर बाइक में क्लासिक 350 की तरह ही एलसीडी इनसेट के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है. इसके अलावा, इसमें क्लासिक 350 और मिटिओर 350 जैसा रोटरी स्विचगियर भी मिलता है. इसमें यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, डिजिटल फ्यूल गॉज, ट्यूबलैस टायर, हैलोजन हेडलाइट, एलईडी टेललाइट, बल्ब टाइप टर्न सिग्नल लैंप जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. बाजार में इसका मुकाबला होंडा हार्नेस सीबी 350 और बेनेली इम्पीरियल से है. यह यामाहा एफजेड-एक्स और कावासाकी डब्ल्यू175 के मुकाबले कहीं अधिक सस्ती मोटरसाइकिल है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *