लखनऊ: आप सांसद संजय सिंह के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय ने मारा छापा, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, झड़प

[ad_1]

AAP activists protest against ED raid on MP Sanjay Singh.

प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है जिसके विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में प्रदर्शन किया है।

आप कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के हजरतगंज में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों के साथ झड़प भी हुई।

ये भी पढ़ें – बिहार में जातीय जनगणना ने यूपी में भाजपा की चिंता बढ़ाई, मुद्दा बना तो होगा नुकसान

ये भी पढ़ें – जातीय जनगणना पर खुलासा: यूपी में 22 साल पहले थे 54 फीसदी ओबीसी, 30 फीसदी थे एससी, जानिए जातिवार आंकड़े

आप कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार तानाशाही कर रही है। वो विपक्ष के लोगों को जानबूझकर निशाना बना रही है।

ईडी के छापे पर सांसद संजय सिंह ने कहा कि उन्हें मोदी-अदाणी के रिश्तों पर सवाल उठाने के कारण निशाना बनाया जा रहा है लेकिन वो डरने वाले नहीं हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *