लखनऊ के अपराध संक्षेप: उदयनिधि के खिलाफ हजरतगंज थाने में दी तहरीर, प्लॉट दिलाने के नाम पर एक करोड़ ठगे

[ad_1]

Crime in Lucknow: Application for case against TN minister Udaynidhi Stalin.

– फोटो : amar ujala

विस्तार


तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के हिंदू धर्म पर दिए गए बयान को लेकर बवाल थम नहीं रहा है। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उनके खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, शहीद पथ के किनारे प्लॉट दिलाने के नाम पर एक करोड़ रुपये की ठगी हुई है। यहां पढ़ें, लखनऊ में अपराध की संक्षेप खबरें: 

विवादित बयान पर स्टालिन के खिलाफ तहरीर

सनातन धर्म पर तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने विवादित बयान दिया। इसके खिलाफ अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी व प्रमुख पदाधिकारी मंगलवार शाम चार बजे हजरतगंज थाने पहुंचे और तहरीर सौंपी। केस दर्ज करने की मांग की है। एसीपी अरविंद वर्मा ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उदयनिधि के बयान से हिंदू जनमानस में काफी रोष है। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी, बाबा महादेव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, सिद्धार्थ दुबे, डॉ. प्रशांत कुमार, ओम शुक्ला, मोहित लोधी, शिवम वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

प्लॉट के नाम पर ठगे एक करोड़, दो प्रॉपर्टी डीलरों और कानपुर की एक डॉक्टर पर केस

शहीद पथ के किनारे प्लॉट दिलाने के नाम पर दिनेश गांधी से एक करोड़ रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने दो प्रॉपर्टी डीलरों व कानपुर की एक डॉक्टर पर विभूतिखंड थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। विभूतिखंड निवासी दिनेश गांधी के मुताबिक, अगस्त 2021 में हसनगंज के डालीगंज निवासी प्रॉपर्टी डीलर सत्येंद्र सिंह व अमित अग्रवाल ने शहीद पथ किनारे एक प्लॉट दिखाया। बताया कि प्लॉट कानपुर निवासी डॉ. रेणु वर्मा का है। प्लॉट पसंद आने पर दिनेश ने एक करोड़ रुपये आरटीजीएस के माध्यम से डॉ. रेणु के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इस बीच छानबीन करने पर पीड़ित को पता चला कि आरोपियों ने उक्त प्लॉट को किसी सार्थक वर्मा के हाथ बेच दिया है। रकम नहीं लौटाने पर दिनेश ने डीसीपी पूर्वी हृदेश कुमार से शिकायत की। आदेश होने पर सोमवार को सत्येंद्र सिंह, अमित अग्रवाल और डॉ. रेणु वर्मा पर केस दर्ज किया गया।

सीएम आवास के सामने आत्मदाह की चेतावनी

सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी के शिकार अजय कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को सीएम आवास के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी है। सिद्धार्थनगर के ग्राम सुबुई निवासी अजय का आरोप है कि नई तहसील बांसी निवासी विजय बहादुर श्रीवास्तव व उनकी पत्नी संध्या श्रीवास्तव और हर्षवर्धन श्रीवास्तव ने खाद्य रसद विभाग गोंडा में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे व उसके कुछ रिश्तेदारों से 60 लाख की ठगी की है। आरोप है कि पुलिस के आला अधिकारियों के अलावा हजरतगंज कोतवाली और सिद्धार्थनगर पुलिस में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। कहा कि परिवार के साथ आत्मदाह के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

दो मकानों का ताला तोड़कर चोरी

गाजीपुर के ब्रह्म्पुरी में चोरों ने जयकरन नाथ मिश्र के बंद मकान से 60 हजार के जेवर व नकदी पार कर दिए। तीन सितंबर की रात जब जयकरन बंगलूरू से लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। इसके अलावा मड़ियांव के आईआईएम रोड एल्डिको सिटी इलाके में कौशलेंद्र त्रिपाठी के बंद मकान से चोरों ने जेवरात पर हाथ साफ कर दिए। कौशलेंद्र जब शनिवार को हरिद्वार से लौटे तो मकान का ताला टूटा मिला। 

छह की जगह दो जिले में पहुंचाए फार्म, केस

गाजीपुर इलाके में गैलेक्सी प्रिंटिंग प्रेस के संचालक संजय गांधी पुरम निवासी पंकज गुप्ता ने ट्रांसपोर्टर बृजेश कुमार गुप्ता पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में खाता खोलने के फार्म की आपूर्ति करनी थी। छह जिलों में फार्म जाने थे, लेकिन दो जिलों में पहुंचाया। डेढ़ लाख का सामान लेकर आरोपी लापता हो गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *