लखनऊ: कोर्ट से सजा सुनाए जाने को लेकर तनाव में था कैदी, जिला जेल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

[ad_1]

A prisoner commits suicide in Lucknow district jail.

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Social Media

विस्तार


लखनऊ जिला जेल में बंद कैदी उज्जवल भट्ट ने सोमवार तड़के आईसोलेशन बैरक के जंगले से लटकर फांसी लगा ली। सूचना पाकर आनन फानन जेल अफसर मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद एडीसीपी चिरंजीव सिन्हा की मौजूदगी में शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया।

आलमबाग स्थित छोटा बरहा निवासी उज्ज्वल भट्ट (26) संवेदनशील बैरक में बंद था। सोमवार तड़के उसने गले में बेडशीट का फंदा लगाकर खिड़की के जंगले से लटककर फांसी लगा ली। सुरक्षा में लगे जेल कर्मियों ने आनन फानन उसे नीचे उतारा।

ये भी पढ़ें – हत्याओें से थर्राया यूपी: 6 लोगों की निर्मम हत्या, सीएम योगी बोले- हो कठोरतम कार्रवाई, बख्शेंगे नहीं किसी को

ये भी पढ़ें – चिकित्सक की हत्या: आठ दिन बाद भी हत्यारे पकड़ से दूर, सपा बोली- बुलडोजर का डीजल व पिस्टल की गोली खत्म

जेलकर्मी उसे जेल अस्पताल के गए। वहां पर मौजूद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेलर के के दीक्षित ने बताया कि उज्जवल हत्या के मामले में वर्ष 2019 से जेल में है। उस पर हत्या और हत्या के प्रयास समेत सात केस दर्ज हैं।

बीते शनिवार को कोर्ट ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में दोषी मानते हुए मंगलवार को सजा सुनाने के लिए कोर्ट बुलाया था। शनिवार की शाम को कोर्ट से वापस आने के बाद से ही वह अपनी सजा को लेकर तनाव में था। कल उसे कोर्ट में पेश होना था। इसी बीच उसने सोमवार को फांसी लगा ली।

 घटना की सूचना पाकर एडीसीपी चिरंजीव सिन्हा जिला जेल पहुंचे। उनकी मौजूदगी में पंचायत नामा भरकर शव पीएम के लिये भेज दिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *