लखीमपुर खीरी: नेपाल से छह हाथियों का झुंड किशनपुर सेंक्चुरी पहुंचा, जंगल के आसपास बसे गांवों में दहशत

[ad_1]

six elephants reached Kishanpur Sanctuary of Lakhimpur kheri from Nepal

दुधवा में हाथियों की झुंड
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


नेपाल के शुक्ला फाटा नेशनल पार्क से छह हाथियों का झुंड संपूर्णानगर रेंज के रास्ते से लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व की किशनपुर सेंक्चुरी में आ पहुंचा है। इन हाथियों के आने से जंगल के आसपास बसे गांव के लोगों में दहशत है। उधर वन विभाग ने हाथियों के आने से इलाके में निगरानी बढ़ा दी है।

करीब एक सप्ताह पहले नेपाल से एक टस्कर हाथी बफरजोन की संपूर्णानगर और भीरा रेंज की महराज नगर बीट होते हुए किशनपुर सेंक्चुरी के मड़हा जंगल में पहुंचा था। यहां यह टस्कर पिछले सात दिनों से डेरा डाले जंगली हाथियों के भोजन और पानी की उपलब्धता का जायजा ले रहा था। यह टस्कर हाथी बफरजोन की मैलानी रेंज जंगल से सटे पहाड़नगर ,ग्रंट नंबर तीन, बरौंछा, भूड़ गांवों के आसपास खेतों में भी देखा गया था। 

ये भी पढ़ें- यूपी: माफिया अशरफ के गुर्गे आतिन ने खोले कई राज, उमेशपाल हत्याकांड के बाद असद को भगाने में की थी मदद

इसके बाद शुक्रवार देर शाम छह हाथियों का झुंड किशनपुर सेंक्चुरी पहुंच गया। इन हाथियों का झुंड बफरजोन जंगल से सटे पहाड़नगर गांव के आसपास खेतों में जा पहुंचा। जहां पहले से ही सतर्क ग्रामीणों ने हाथियों को खदेड़ दिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *