लद्दाख: दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल रोड उमलिंग ला पर फैशन शो, 16 देशों की सुंदरियों ने बिखेरा जलवा, तस्वीरें

[ad_1]

लद्दाख स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल रोड उमलिंग ला पर इंटरनेशनल फैशन रनवे 2023 का आयोजन किया गया। 19,024 फीट की ऊंचाई पर आयोजित रैंप पर 16 देशों की सुंदरियों ने कैटवॉक कर जलवा बिखेरा। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।



लद्दाख की पारंपरिक पोशाक और पश्मीना इस  फैशन रनवे  का एक प्रमुख आकर्षण रहीं। साथ ही मॉडलों द्वारा पहने गए रेशम के बने मौजों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।


गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

लद्दाख आर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट एलायंस ने एलएएचडीसी लेह और बीआरओ के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया। 19024 फीट की ऊंचाई पर आयोजित हुए इस फैशन शो ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। यह कार्यक्रम 30 मिनट से अधिक समय में पूरा हुआ।


बुद्ध प्रतिमा की  आधारशिला भी रखी गई

 

कार्यक्रम के समापन के बाद उमलिंग ला में बुद्ध प्रतिमा स्थापित करने की आधारशिला रखी गई। कार्यकारी पार्षद आरडीडी, एलएएचडीसी लेह ताशी नामग्याल याकजी ने कहा कि यह बुद्ध प्रतिमा सीमा पर विश्व शांति का उदाहरण स्थापित करेगी। याकजी ने यह भी कहा कि इस तरह के आयोजन मुख्य रूप से सीमा पर्यटन को मजबूत करने और चांगथांग घाटी के जनजातीय लोगों के लिए रिवर्स माइग्रेशन के लिए प्रोत्साहित करेंगे।


गृह मंत्रालय के आदेश के बाद अब विदेशी पर्यटकों को चीन की सीमा से लगे पूर्वी लद्दाख में जाने और रात बिताने की अनुमति दी गई है। उन्होंने क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास में बीआरओ के प्रयासों की अत्यधिक सराहना की। ताशी नामग्याल याकजी ने इतनी ऊंचाई पर अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए पूरी टीम को बधाई दी।


[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *