लद्दाख: लापता इतालवी ट्रेकर का शव मिला, वायुसेना ने घायल पर्वतारोही को किया रेस्क्यू

[ad_1]

ladakh news: Body of missing Italian trekker found in Ladakh IAF rescues injured mountaineer

Ladakh
– फोटो : पीआरओ लेह

विस्तार


लद्दाख में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने लापता इतालवी ट्रेकर का शव खोज निकाला है। इसके साथ ही उन्होंने घायल पर्वतारोही का रेस्क्यू किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

कारगिल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनायत अली चौधरी ने बताया कि 39 वर्षीय डेविड मैकेला का शव आपदा प्रतिक्रिया बल (यूटीडीआरएफ) और सेना की एक संयुक्त टीम ने चरचर ला दर्रे से बरामद किया। मैकेला से आखिरी बार 23 जुलाई को संपर्क हुआ था। वह लेह से जंगला (हिमाचल प्रदेश) की लंबी पैदल यात्रा पर निकले थे। इस दौरान वह इस रास्ते पर भटक गए थे।

अनायत चौधरी ने कहा कि संयुक्त बचाव दल कारगिल से रवाना किया गया। स्थानीय गाइडों की मदद से विदेशी का शव खोज निकाला गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नामित अभिभावक को सौंप दिया गया है। बचावकर्मियों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने इलाके की कठिन चुनौतियों का सामना किया

इससे पहले पिछले हफ्ते विदेशी नागरिक का पता लगाने के मिशन पर पांच यूटीडीआरएफ कर्मियों की एक बचाव टीम को भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने मार्का घाटी से एयरलिफ्ट करना पड़ा था।

अधिकारियों ने कहा कि बचाव अभियान में, भारतीय वायुसेना के एकल इंजन वाले हेलीकॉप्टर ने फंसे हुए यूटीडीआरएफ कर्मियों को बचाने के लिए किसी समतल इलाके या उतरने की सुविधा के बिना अज्ञात क्षेत्र और संकीर्ण घाटी में उड़ान भरी।

एक अन्य बचाव अभियान में भारतीय वायुसेना ने लद्दाख की जांस्कर घाटी की सबसे ऊंची चोटी, 7,135 मीटर ऊंची माउंट नून के बेस कैंप से एक घायल पर्वतारोही को निकाला। उसे अस्पताल ले जाया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने एक भारतीय पर्वतारोही के सिर में चोट लगने की जानकारी मिलने पर कारगिल के उपायुक्त श्रीकांत बालासाहेब के अनुरोध पर बचाव अभियान शुरू किया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *