लापरवाही: कॉलेजों के हजारों विद्यार्थियों के भविष्य पर लटकी तलवार, आंतरिक मूल्यांकन की नहीं भेजी रिपोर्ट

[ad_1]

Sardar Patel University Mandi News : Internal Assessment of students not sent by colleges to university

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी।
– फोटो : संवाद

विस्तार


आंतरिक मूल्यांकन के चक्कर में सरदार पटेल विश्वविद्यालय  से संबंधित कॉलेजों के हजारों विद्यार्थियाें के भविष्य पर तलवार लटक चुकी है। हाल ही में एसपीयू ने बीए पहले साल का आधा अधूरा परीक्षा परिणाम तो घोषित कर दिया है, लेकिन इंटरनल असेसमेंट यानी आंतरिक मूल्यांकन जिन छात्र छात्राओं के अंक नहीं मिले उनका रिजल्ट अभी तक लटका है।

इसमें प्रदेश के कई जिलों के हजारों छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इसका कारण संबंधित कॉलेजों का समय पर आंतरिक मूल्यांकन के नंबर नहीं देना है। इन कॉलेजों में सबसे अधिक मंडी, कुल्लू, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा के कॉलेज शामिल हैं। 

सबसे अधिक कांगड़ा, मंडी और चंबा के कॉलेजों के छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम इसी कारण अभी तक लटका हुआ है। छात्र-छात्राओं के रोजाना दिक्कतों को देखते हुए सरदार पटेल विवि मंडी ने संबंधित सभी कॉलेजों को एक बार फिर से पत्र लिखकर कहा है कि इन कॉलेजों के सभी संबंधित प्रधानाचार्य जल्द से जल्द आंतरिक मूल्यांकन प्रस्तुत करें।  

वह छात्रों के मूल्यांकन (सीसीए) अंक जल्द से जल्द एक्सेल प्रारूप में एसपीयू को भेजें ताकि परीक्षा परिणाम को घोषित किया जा सके। एसपीयू के परीक्षा नियंत्रक ई. सुनील वर्मा ने ऐसे कॉलेजों को पत्र जारी करते हुए तुरंत सीसीए आंतरिक मूल्यांकन प्रस्तुत करने को कहा है।

इन कॉलेजों से नहीं मिली इटरनल असेस्मेंट

जिन कॉलेजों ने अब तक इंटरनल असेसमेंट जमा नहीं करवाई है उसमें एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर, सराज का छतरी, लंबाथाच, वल्लभ कॉलेज मंडी, करसोग कॉलेज, गोहर का बासा कॉलेज, निहारी, कोटली, कुल्लू, बंजार, टकीपुर, शाहपुर, नूरपुर, चंबा, नगरोटा सूरियां, नगरोटा बगवां, धर्मशाला, देहरी, ज्वालाजी, चुवाड़ी, चंबा, सिहुंता, टेलका और भलाई आदि कॉलेज शामिल हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *