[ad_1]

भाजपा ने लाभ के पद के मामले में सोरेन को विधानसभा से अयोग्य ठहराने की याचिका दाखिल की थी, (फाइल)
रांची:
झारखंड (Jharkhand) में गहराते राजनीतिक संकट के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने रविवार को कहा कि उन्होंने लाभ के पद के मामले में “दूसरी राय” को लेकर राज्यपाल रमेश बैस के अनुरोध की प्रति निर्वाचन आयोग से मांगी है. इससे पहले, 27 अक्टूबर को बैस ने कहा था कि उन्होंने मामले में “दूसरी राय” मांगी है. उन्होंने दावा किया था कि “झारखंड में किसी भी समय परमाणु बम विस्फोट हो सकता है.” उन्होंने मामले में लंबित अपने निर्णय की ओर इशारा करते हुए यह बात कही थी.
यह भी पढ़ें
[ad_2]
Source link