लालची पति: बड़े भाई और बहनोई को सौंपी पत्नी, सामूहिक बलात्कार और फिर…; आपबीती बताते हुए रो पड़ी विवाहिता

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

Updated Sat, 22 Jul 2023 03:03 PM IST

married woman accused Jeth and brother-in-law of misdeed

women crime
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


फिरोजाबाद के टूंडला में दहेज की मांग पूरी न होने पर जेठ व बहनोई ने विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पति, जेठ व बहनोई सहित पांच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है ।

2021 में हुई थी शादी

आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी 24 नवंबर 2021 में थाना पचोखरा क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद सब कुछ ठीक ठाक चला रहा था। मगर कुछ समय बाद ही विवाहिता पर ससुराल के सदस्य द्वारा दहेज में पांच लाख रुपये देने की बात कहते हुए रुपए लाने के लिए दबाव बनाने लगे। रुपए न मिलने पर दो जेठ उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। विरोध करने पर मारने लगे। रविवार को जेठ व उसके बहनोई उसे जबरन कमरे में ले गए तथा उसके साथ दुष्कर्म के साथ की कुकृत्य किया। 

ये भी पढ़ें – ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है…सास-ससुर और पत्नी ने किया ये हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

 

दुष्कर्म के बाद की पिटाई

दुष्कर्म के बाद पीड़िता को मारा जिससे उसके चोटें आई हैं। जब वह थाना पचोखरा रिपोर्ट दर्ज कराने गई तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस बीच ससुराल के लोग उस पर राजीनामा करने के लिए दबाव बनाने लगे। इसके बाद उसने एसपी सिटी से न्याय की गुहार लगाई। शनिवार को एसपी सिटी के आदेश पर पति कंचन शर्मा, जेठ पप्पू, बबलू, ननदोई रोहताश पाठक व सास के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें – मामा बना कंस: भांजी से बनाए संबंध… शादी के बाद बुलाया, न आने पर विवाहिता के पति के मोबाइल पर भेजी वीडियो

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *