लाहौल-स्पीति: सैलानियों ने कोकसर में स्कीइंग, ट्यूब स्लाइडिंग, ऑफ रोड राइडिंग का लुत्फ उठाया

[ad_1]

बर्फ में मस्ती करते पर्यटक।

बर्फ में मस्ती करते पर्यटक।
– फोटो : संवाद

ख़बर सुनें

बर्फ देखने की चाह में देश-विदेश के सैलानी मनाली आने के बाद अटल टनल रोहतांग होकर कोकसर और सिस्सू पहुंच रहे हैं। कोकसर में बर्फ के बीच सैलानी साहसिक गतिविधियों का लुत्फ उठा रहे हैं। सैलानियों के लिए स्कीइंग, ट्यूब स्लाइडिंग आकर्षण का केंद्र बने हैं। एटीवी के जरिये ऑफ रोड राइडिंग का भी पर्यटक मजा ले रहे हैं। पिछले करीब एक सप्ताह से मौसम साफ होने की सूरत में लाहौल का रुख करने वाले सैलानियों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है।

शुक्रवार को भी अटल टनल रोहतांग होकर हजारों पर्यटक कोकसर और सिस्सू पहुंचे। सैलानियों ने यहां पर बर्फ के बीच साहसिक गतिविधियों का लुत्फ उठाया। गौरतलब है कि कोकसर के आसपास एक फीट से अधिक बर्फ की चादर बिछी है। पर्यटन कारोबारी जगदीश, संजीव और संदीप ने कहा कि सैलानी स्कीइंग का मजा ले रहे हैं। ट्यूब स्लाइडिंग कर भी सैलानी रोमांचित हो रहे हैं। सिस्सू के पलदन लाहमो वाटरफॉल में भी सैलानियों का जमावड़ा लग रहा है।

पिछले दिनों बर्फबारी के बाद मनाली के पर्यटन कारोबार को गति मिली है। पर्यटक काफी संख्या में लाहौल पहुंच रहे हैं। वीकेंड पर मनाली के होटलों में ऑक्यूपेंसी भी बढ़ रही है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, कोकसर और सिस्सू के नर्सरी में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने से स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिल रहा है। आने वाले दिनों में पर्यटन कारोबार बढ़ने की संभावना है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *