[ad_1]
अगर आप Vivo V29e स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए इसके फीचर्स और स्पेक्स की जानकारी होना बेहद जरूरी है. स्पेक शीट पर अगर नजर डालें तो इसमें आपको 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिए जाने की संभावना है. रिपोर्ट्स की अगर माने तो यह डिस्प्ले 120Hz फास्ट रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करेगा. डिस्प्ले पर बात करते हुए वीवो ने बताया कि, स्क्रीन बेहतर व्यूइंग एंगल के लिए 58.7 डिग्री कर्व्ड दी जाएगी. सामने आई जानकारी के मुताबिक यह स्मार्टफोन 7.7 mm मोटा होगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें फ्लिपकार्ट पर स्मार्टफोन के लिए माइक्रो-साइट बना दी गई है जिससे स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो सका है. मीडिया रिपोर्ट्स की अगर माने तो वीवो ने दावा किया है कि 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच लॉन्च होने वाला नया फोन इस सेगमेंट में सबसे कम मोटाई ऑफर करेगा.
[ad_2]
Source link