लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक: भाजपा ने कई जिलों के प्रभारी बदले, बूथ कमेटियों का होगा गठन

[ad_1]

UP BJP made many changes in party for Loksabha Election 2024.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा अब 2024 के चुनाव के लिए तैयारी कर रही है। सोमवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक हुई जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई और कई जिलों के पदाधिकारी बदले गए हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि अवध क्षेत्र में प्रदेश महामंत्री संजय राय, काशी क्षेत्र में अमरपाल मौर्य, गोरखपुर क्षेत्र में गोविंद नारायण शुक्ल, कानपुर क्षेत्र में अनूप गुप्ता, पश्चिम क्षेत्र में सुभाष यदुवंश और ब्रज क्षेत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह को प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि सभी 98 संगठनात्मक जिलों में भी प्रभारी बदले गए हैं।

ये भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव: सपा और कांग्रेस में आ सकते हैं यूपी के कई बीजेपी सांसद, टिकट कटने के डर से खोज रहे हैं विकल्प

ये भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव: कांग्रेस छोड़ दूसरे दलों में गए नेताओं की घर वापसी कराएगी पार्टी, तैयार हो रही है जिलेवार सूची

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कार्यालय में हुई जिलाध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारी की बैठक में लोकसभा और विधानसभा चुनाव संचालन समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए बूथ कमेटी का गठन किया जाएगा।

भाजपा के जिला प्रभारी: आगरा महानगर धर्मेंद्र सिंह, आगरा जिला अमित बाल्मिकी, मथुरा महानगर/जिला अशोक कटारिया, फिरोजाबाद महानगर/जिला ब्रजबहादुर एटा, हर्षवर्धन शर्मा अलीगढ़, जिला मानवेंद्र सिंह लोधी अलीगढ़ महानगर, श्रीचंद्र शर्मा एमएलसी, हाथरस डी पी भारती, मैनपुरी अनिल चौधरी कासगंज, पूनम बजाज बरेली, महानगर मोहित बेनीवाल, बरेली जिला देवेंद्र चौधरी, आवला दोदराम कुशवाहा, शाहजहांपुर महानगर जिला सुरेश राणा, पीलीभीत गुलशन आनंद और बदायूं जिला प्रभार दिनेश कुमार शर्मा को नियुक्त किया गया है।

कन्नौज इंद्रपाल पटेल, औरैया आनद सिंह, कानपुर देहात अशोक राजपूत, कानपुर ग्रामीण राधेश्याम पांडेय, कानपुर दक्षिण /उत्तर पंकज सिंह, फतेहपुर श्रीमती रंजना उपाध्याय, जालौन अशोक जाखरी, झांसी ग्रामीण सतविलास शिवहरे, ललितपुर सुरेश अवस्थी, हमीरपुर देवेश कोरी, फर्रुखाबाद शिव महेश दुबे, महोबा संजीव, बांदा रामकिशोर साहू, चित्रकूट अनिल यादव और इटावा श्रीमती कमलावती सिंह।

रामपुर राजा वर्मा, मुरादाबाद जिला/महानगर राजेश यादव, शामली विकास अग्रवाल, अमरोहा सत्यपाल पाल, बिजनौर हरिओम शर्मा, सहारनपुर वाई पी सिंह, सहारनपुर जिला डी के शर्मा, मुज्जफरनगर सूर्यप्रकाश पाल, मेरठ महानगर विजय शिवहरे, मेरठ जिला मयंक गोयल, गाजियाबाद महानगर/जिला मानवेंद्र सिंह एमएलसी, हापुड़ सत्यपाल सैनी, नोएडा महानगर श्रीमती कांता कर्दम,  गौतमबुद्ध नगर प्रमोद गुप्ता, बागपत चंद्र मोहन, संभल हेमंत राजपूत और बुलंदशहर बसंत त्यागी।

कन्नौज इंद्रपाल पटेल, औरैया आनद सिंह, कानपुर देहात अशोक राजपूत, कानपुर ग्रामीण राधेश्याम पांडेय, कानपुर दक्षिण/उत्तर पंकज सिंह, फतेहपुर श्रीमती रंजना उपाध्याय, जालौन अशोक जाखरी, झांसी ग्रामीण सतविलास शिवहरे, ललितपुर सुरेश अवस्थी, हमीरपुर देवेश कोरी, फर्रुखाबाद शिव महेश दुबे, महोबा संजीव, बांदा रामकिशोर साहू, चित्रकूट अनिल यादव और इटावा श्रीमती कमलावती सिंह।

गोरखपुर महानगर/जिला सलिल विश्नोई, संतकबीरनगर अजय सिंह गौतम, बस्ती समीर सिंह, सिद्धार्थनगर हरिचरण कुशवाहा, महाराजगंज राम जियावन मौर्य, देवरिया संतराज यादव, कुशीनगर श्रीमती शकुंतला चौहान, आजमगढ़ घनश्याम चौहान, लालगंज मेहरू राजभर, मऊ आनंद शुक्ला और बलिया श्रीमती नीलम सोनकर।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *