लोकसभा चुनाव: बच्चों से चुनाव प्रचार कराया तो प्रत्याशी पर होगी कार्रवाई, चुनाव आयोग ने जारी किए निर्देश

[ad_1]

Lok Sabha Elections: If children are used to campaign, action will be taken against the candidate

लोकसभा चुनाव 2024
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लोकसभा चुनाव में प्रचार को लेकर निर्वाचन आयोग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत चुनाव में बच्चों से प्रचार कराया जाता है तो बाल कल्याण समिति प्रत्याशी पर कार्रवाई करेगी। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह को दी गई है।जिलाधिकारी ने निर्देश जारी कर रैलियों और सभाओं की वीडियोग्राफी कराने को कहा।

अक्सर देखने में आता है कि चुनाव में बच्चों को प्रचार-प्रसार में लगा दिया जाता है। इसके चलते इस बच्चों के प्रचार-प्रसार पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। इसमें कार्रवाई की जिम्मेदारी सहायक रिटर्निंग अफसर की होगी। उनके पास ही हर बड़ी रैली और सभा की वीडियोग्राफी की जिम्मेदारी है। अगर वीडियोग्राफी और रिकार्डिंग में कही भी बच्चे प्रचार करते नजर आए तो प्रत्याशी पर कार्रवाई होगी। रिकार्डिंग बाल कल्याण समिति के समक्ष रखकर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *