लोकसभा चुनाव: बरेली में कांग्रेस को झटका… ‘हाथ’ का साथ छोड़ बसपा में शामिल हुए पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार

[ad_1]

Former MLA Chhotalal Gangwar left Congress and joined BSP in Bareilly

बसपा में शामिल हुए पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस छोड़कर पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार समर्थकों के साथ बसपा में शामिल हो गए है। शुक्रवार को बसपा के मंडलीय कार्यालय में मुख्य मंडल प्रभारी ब्रह्मस्वरूप सागर और जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बसपा जिलाध्यक्ष के मुताबिक पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार के साथ वंशीधर गंगवार, मनोज गंगवार, धर्मेंद गंगवार, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद इसरार अहमद, मुख्तार मंसूरी, किशन राजपूत, नफीस अहमद, धर्मपाल गंगवार, भूरे लाल दिवाकर, मोहम्मद युसुफ अंसारी, रामचंद्र कनौजिया ने बसपा की सदस्यता ली है। 

सपा-कांग्रेस में गठबंधन के चलते बरेली लोकसभा सीट की सपा के हिस्से में चली गई थी। सपा ने इस सीट से पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन को प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद से ही पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बसपा की सदस्यता ले ली। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *