लोकसभा चुनाव: सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी निगरानी, जम्मू कश्मीर पुलिस ने जारी किए हेल्प लाइन नंबर

[ad_1]

Lok Sabha Elections: jammu kashmir Police released helpline numbers for monitoring on social media

जम्मू-कश्मीर पुलिस
– फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार


जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चुनावों के दौरान कश्मीर घाटी में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेशों की निगरानी के लिए चुनाव हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। पुलिस नियंत्रण कक्ष कश्मीर में स्थापित चुनाव हेल्पलाइन नंबर “8899868589” चुनाव के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक संदेशों से उत्पन्न संभावित खतरे को कम करने के लिए काम करेगा।

पुलिस ने आम लोगों से आग्रह किया है कि वह सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेशों के बारे में हेल्प लाइन के नंबर विवरण के साथ जानकारी अग्रेषित करें। ऐसे संदेशों के प्राप्त होने पर पुलिस संदेश के मूल प्रेषक का पता लगाने के साथ ही कानूनी कार्रवाई भी करेगी। पुलिस के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य गलत सूचना के प्रसार को रोकना और चुनावी प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखना है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *