लोस चुनाव 2024: यूपी में मिशन 80 को पूरा करने के लिए दूध वाले, फेरी वाले और डिलीवरी मैन को पार्टी से जोड़ेगी भाजपा

[ad_1]

BJP leader BL Santosh meeting for Loksabha Election in Lucknow.

भाजपा पदाधिकारियों के बैठक लेते महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


भाजपा ने यूपी में अपने मिशन 80 को पूरा करने के लिए पार्टी के सभी नये व पुराने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव के लिए सक्रिय रहने का निर्देश दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी लोकसभा सीटें जीतने के लिए कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और उन्हें मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों के बारे में बताएं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को डिलीवरी मैन, दूध वाले और फेरी वालों को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है। बीएल संतोष का मुख्य फोकस लोकसभा चुनाव में हारी हुई 16 सीटें हैं जिसके विस्तारक और प्रभारी बैठक में शामिल हुए हैं। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे। महामंत्री संगठन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कोर कमेटी की बैठक में सरकार और संगठन के बीच समन्वय के साथ चुनावी मुद्दों पर मंथन भी करेंगे।

ये भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024: जल्द भाजपा का दामन थामेंगे सपा-बसपा के कई नेता, दोनों विपक्षी दलों में सेंधमारी शुरू

ये भी पढ़ें – UP: नोटबंदी में खरीदी पूरे गांव की जमीन, आयकर विभाग ने की जब्त; रियल एस्टेट कंपनी पिनटेल और अमरावती ग्रुप…

बीएल संतोष सोशल मीडिया और आईटी विभाग के पदाधिकारियों की भी बैठक लेंगे। शाम को सभी प्रदेश महामंत्री और छह संगठनात्मक क्षेत्रों के अध्यक्षों के साथ भी क्षेत्रवार मौजूदा स्थिति और चुनावी तैयारी पर बात करेंगे। बीएल संतोष मौजूदा सांसदों की क्षेत्र में सक्रियता, जनता के बीच उनकी छवि के साथ चुनाव के लिहाज से मजबूत और कमजोर सीटों की रणनीति पर भी बात करेंगे। महाजनसंपर्क अभियान में यूपी की समीक्षा भी करेंगे।

बीएल संतोष उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक सहित कुछ मंत्रियों से भी अलग-अलग बातचीत करेंगे। वहीं शाम को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कोर कमेटी की बैठक लेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *