[ad_1]

varun murder case
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के सेन पश्चिम पारा में 10 जनवरी को हुए वरुण हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्याकांड के मास्टर माइंड गांजा तस्कर दंपती अभी फरार हैं। पकड़े गए आरोपियों ने प्रॉपर्टी मांगने को लेकर हत्या की बात कबूली है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है। एडीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस ने जब वरुण की बहन से पूछताछ की तो उसने बताया कि चकेरी के गणेशपुर निवासी पंचू अक्सर उसके घर आता है,जो उनके साथ पिता की तरह रहता है।
कुछ दिन पहले ही मां ममता ने पंचू से साथ में रहने की वजह से वरुण के नाम प्रॉपर्टी करने की बात कही थी। ज्यादा दबाव बनाया तो पंचू ने यह बात अपनी पत्नी गुड़िया को बताई। गुड़िया ने वरुण की हत्या की साजिश रची। गांजा सप्लाई करने वाले दो नाबालिगों को भी हत्या में शामिल किया गया। इसके बाद उसकी हत्या कर शव बंबा में फेंक दिया गया।
[ad_2]
Source link