वायरल हुआ था वीडियो: महिला ने जिसे पति मान लगाया था गले, घर पहुंचने पर वो निकला कोई और, ऐसे सामने आया सच

[ad_1]

woman who hugged as her husband turned out to non on reaching home ballia viral video

वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


बलिया जिला महिला अस्पताल में इलाज के लिए आई एक महिला ने फुटपाथ पर बैठे दिमागी तौर पर कमजोर अर्धनग्न अधेड़ को पति समझ गले लगाया और घर ले गई। कुछ ही घंटों में कहानी में ट्विस्ट आ गया। अधेड़ घर पहुंचने के बाद गैर निकला। महिला ने भी उसे पति मानने से इनकार कर दिया।

शुक्रवार को महिला अस्पताल के बाहर बैठे अर्धनग्न अधेड़ को जानकी देवी ने अपना पति मोतीचंद वर्मा बताया और उसे लेकर घर पहुंची। मोतीचंद 10 साल से लापता हैं। परिजनों को खुशी का ठिकाना नहीं था। इसकी खबर लगते ही घर के बाहर ग्रामीणों और  रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई। बेटों ने हजाम को बुलाकर बढ़े बाल और दाढ़ी को कटवाया तो लोगों में सुगबुगाहट शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें: जमीन दिखाने के नाम पर बुलाया, जबरन निर्वस्त्र कर युवती के साथ वीडियो बनाया, फिर ऐंठे 4.60 लाख

अस्पताल के बाहर मिले शख्स को ले गए उसके परिजन

चर्चा हुई कि ये तो मोतीचंद वर्मा नहीं है। परिजनों ने पूछताछ की तो दिमागी तौर पर कमजोर अधेड़ ने बताया कि मैं नगरा थाना के मालीपुर सिसौरा गांव निवासी राहुल राम हूं। उसके बताए पते पर परिजनों ने सूचना दी। शनिवार शाम परिजन मौके पर पहुंचे और राहुलराम को साथ ले गए। वहीं सोशल मीडिया पर पूरे दिन 10 वर्ष पूर्व गायब पति के मिलने का वीडियो वायरल होता रहा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *