[ad_1]

आईएमए परिसर में प्रदर्शन करते कर्मचारी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के लहुराबीर स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ब्लड बैंक में गुरुवार दोपहर दो घंटे (12 से 2 बजे तक) तक कामकाज ठप रखा। इस कारण सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए ब्लड, प्लेटलेटस लेने आए तीमारदारों को इंतजार करना पड़ा।
धरनारत आईएमए ब्लड बैंक के कर्मचारियों ने कहा कि भाजयुमो महानगर पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे आईएमए अध्यक्ष डॉ. राहुल चंद्रा और पूर्व पदाधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद कर्मचारी काम पर वापस आए।
दो दिन पहले हुए था खूब हंगामा
शहर में बढ़ते डेंगू के मामलों के बीच आईएमए में इन दिनों ब्लड और प्लेटलेट्स लेने वालों की हर दिन भीड़ लग रही है। आईएमए अध्यक्ष के अनुसार 26 सितंबर के अपराह्न तीन बजे भाजयुमो का एक नेता ने जबरन लैब में घुसने का प्रयास किया। मना करने पर ब्लड बैंक प्रभारी के चेंबर में अन्य साथियों को बुलाकर कर्मचारियों को धमकी देते हुए कार्यबाधित करा दिया।
[ad_2]
Source link