[ad_1]

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर की चिकित्सकीय टीम को अमर उजाला ने किया सम्मानित
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में सबसे ज्यादा समय तक रहकर इलाज कराने वाली प्रिया के इलाज में लगी चिकित्सकीय टीम को अमर उजाला ने सम्मानित कर उनके इस प्रयास को सराहा है। स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका हौसला भी बढ़ाया गया।
ट्रॉमा सेंटर सभागार में आयोजित समारोह में ट्रॉमा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो.सौरभ सिंह ने बताया कि बिहार के रोहतास जिले के सेमारी गांव निवासी प्रिया का डेढ़ साल तक आईसीयू में इलाज चला। उन्होंने न्यूरो सर्जरी, एनीस्थीसिया, ओटी में लगी टीम के प्रयास की सराहना की।
बीएचयू ने बच्ची के इलाज पर खर्च किए 60 लाख रुपये
कहा कि चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की सेवा के प्रति समर्पण की भावना के साथ ही परिवार वालों का हौसला ही था कि डेढ़ साल तक आईसीयू में इलाज के बाद अब प्रिया न केवल बोल रही है बल्कि व्हील चेयर के सहारे ट्रॉमा सेंटर परिसर में जरूरत के हिसाब से घूमती भी है। डेढ़ साल तक इलाज में करीब 60 लाख का खर्च आया, जिसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर प्रशासन ने वहन किया।
ये भी पढ़ें: डेढ़ साल बाद बच्ची को मिली नई जिंदगी; चोट लगने से फट गई थीं दिमाग की नसें, डॉक्टरों ने नहीं लिए पैसे
[ad_2]
Source link