वाराणसी: पीएम मोदी के प्रधान सचिव ने देखा बनारस रेल इंजन कारखाना का कामकाज

[ad_1]

PM Modi Principal Secretary pk mishra saw work of Banaras Railway Engine Factory

बरेका पहुंचे पीएम मोदी के प्रधान सचिव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वाराणसी दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्र ने शुक्रवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में इंजन उत्पादन का कामकाज देखा। बरेका के विभिन्न कार्यशालाओं जैसे लोको फ्रेम शॉप, हार्नेस शॉप, लोको असेंबली शॉप और लोको टेस्ट शॉप का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लोको ड्राइवर कैब का भी निरीक्षण किया।

बरेका महाप्रबंधक बासुदेव पांडा ने उन्हें बरेका में चल रही परियोजनाओं के साथ ही उत्पादन प्रक्रिया व तकनीकी विषयों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान आवास और शहरी मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव दीपक अग्रवाल, कमिश्नर कौशल राज शर्मा व जिलाधिकारी एस राजलिंगम, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एसके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

इससे पहले गुरुवार शाम प्रमुख सचिव ने काशी विश्वनाथ धाम में हाजिरी लगाई थी।  विधि-विधान से दर्शन पूजन के बाद प्रमुख सचिव ने पूरे धाम परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती में शामिल हुए। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *