वाराणसी: बागेश्वर बाबा ने काशी विश्वनाथ मंदिर में लगाई हाजिरी, बोले- देश का सोया हुआ हिंदू अब जाग रहा है

[ad_1]

Bageshwar Baba  Pandit Dhirendra Shastri reached arrived Varanasi worship in kashi Vishwanath temple

काशी विश्वनाथ धाम के बाहर बागेश्वर बाबा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम में हाजिरी लगी। पांच ब्राह्मणों के नेतृत्व में वैदिक मंत्रों के बीच बागेश्वर बाबा ने काशी विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन किया। गंगा जल और दूध से बाबा का अभिषेक किया। गर्भगृह से बाहर आने के बाद बाबा के शिखर को नमन किया।

अर्चन-पूजन के बाद मंदिर के मुख्य कार्यपालक ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अंग वस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंट किया। एसडीएम शम्भू  शरण ने रुद्राक्ष की माला से स्वागत किया। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शादी भोग आरती के बाद 12:30 पर आए थे और  दर्शन पूजन के बाद 12:50 को अपने गन्तव्य को रवाना  हो गए।

मीडिया के सवालों पर कहा कि काशी विश्वनाथ धाम आकर अच्छा लगा। सोया हुआ हिंदू अब जाग रहा है। इसका परिणाम है कि अब जगह-जगह रामराज्य की स्थापना हो रही है। उन्होंने हर-हर गंगे का उद्घोष किया।  इससे पहले मंदिर परिसर में बागेश्वर बाबा को देख उनके भक्तों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *