वाराणसी में अखिलेश का पलटवार: सीएम योगी के काशी-मथुरा बयान पर बोले, ये कौन तय करेगा; कौन पांडव है कौन कौरव

[ad_1]

Akhilesh Yadav statement on CM Yogi Adityanath Kashi Mathura statement in varanasi

Akhilesh yadav
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सीएम योगी आदित्यनाथ के काशी मथुरा बयान पर पलटवार करते हुए सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि ये कौन तय करेगा कौन पांडव है कौन कौरव हैं। हमारे लिए संविधान और कोर्ट सबसे बड़ी है। 

जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी दलों को तोड़ना जानती है। बीजेपी किसको कब लेना है, वो जानती है। भाजपा बेईमानी करना भी जानती है। किसके पास ईडी, आईटी भेजना है, उनको पता है। अपराध बढ़ रहा है और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, इसका जवाब भारतीय जनता पार्टी के पास नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि नौजवान मजबूर हैं इजराइल में नौकरी करने के लिए। एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। इस पर सरकार का ध्यान नहीं है। वरुण गांधी के इंडिया गठबंधन में शामिल होने को लेकर अखिलेश ने कहा कि हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *