वाराणसी में आग की घटना: पुराने कबाड़ टायर के गोदाम और लकड़ी के टाल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

[ad_1]

Fire incident in Varanasi Fire broke out in old scrap tire godown and wooden shed, goods worth lakhs burnt to

वाराणसी में आग की घटना
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी में रविवार सुबह भयानक आग की खबर ने हलचल मचा दी। आदमपुर थाना क्षेत्र के भदऊ चुंगी स्थित पुराने कबाड़ टायर के गोदाम और लकड़ी के टाल में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही क्षणों में सबकुछ जलकर राख हो गया। 

यह भी पढ़ें- Varanasi: कुर्की के दो महीने बाद भी अदालत में हाजिर नहीं हुआ ललन सिंह, अब की गई ये कार्रवाई

आदमपुर थाना अन्तर्गत भदऊचुंगी जीटी रोड पर स्थित एक टायर के गोदाम में रविवार भोर संदिग्ध हाल में आग लग गई। आग कुछ ही देर में बगल में स्थित लकड़ी के गोदाम तक फैल गई। आसपास मौजूद लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद चेतगंज फायर स्टेशन से दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सुबह आठ बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया, लेकिन तब तक लाखों के टायर और लकड़ी समेत अन्य सामान जलकर राख बन चुके थे। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *