वाराणसी में शुक्रवार को रहेगा रूट डायवर्जन – फोटो : फाइल
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए शुक्रवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बाबतपुर एयरपोर्ट से बीएचयू तक बदलाव प्रभावी है। हालांकि, एंबुलेंस व शव वाहनों के आवागमन में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। इन वाहनों को प्रतिबंध से मुक्त किया गया है।
अपर पुलिस आयुक्त यातायात डीके पुरी के मुताबिक, गृहमंत्री के आगमन और प्रस्थान के समय यातायात रोका जाएगा। वाहनों के लिए पार्किंग निर्धारित है। सर सुंदर लाल अस्पताल तिराहा न्यू इमरजेंसी, कबीर नगर कॉलोनी और रविंद्रपुरी कालोनी रोड के दोनों तरफ गाड़ियां खड़ी कराई जाएंगी।
ऐसे रहेगा बदलाव
रामनगर चौराहा से सामने घाट पश्चिमी की तरफ कोई वाहन नहीं आएगा। इन वाहनों को पड़ाव व टेंगरा मोड़ की तरफ मोड़ा जाएगा। सामने घाट पुल से किसी भी वाहनों को बीएचयू मालवीय चौराहा नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को विश्व सुंदरी पुल की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। रमना चौकी (डाफी) और सीर गेट तिराहा, बीएचयू ट्रामा सेंटर से बीएचयू चौराहा कोई भी वाहन नहीं आएगा।
संकट मोचन तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को रविदास गेट चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को संकट मोचन मंदिर साकेत नगर की तरफ से निकाला जाएगा। भिखारीपुर तिराहा से किसी भी वाहन को सुंदरपुर चौराहा नहीं जाने दिया जाएगा। नरिया तिराहे से लंका की ओर कोई भी वाहन नहीं जाने दिया जाएगा, ये वाहन हैदराबाद गेट होकर जाएंगे।
तेलियाबाग तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को चौकाघाट चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। लकड़ीमंडी तिराहा की तरफ से किसी भी प्रकार के वाहन को कैंट फ्लाई ओवर के ऊपर नहीं जाने दिया जाएगा। सभी वाहनों को वीसी आवास रोड पर डायवर्ट कर निकाला जाएगा।
बौलिया तिराहा से लहरतारा की ओर वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे। इन वाहनों को फुलवरिया रोड की तरफ निकाला जाएगा। लहरतारा चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। मंडुवाडीह चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को ककरमत्ता बरेका नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को महमूरगंज व चांदपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
आंबेडकर पार्क, गोलघर कचहरी से पुलिस लाइन चौराहा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। हिमांशु अस्पताल मोड़ पांडेयपुर से पुलिस लाइन कोई भी वाहन नहीं आएगा। जेपी मेहता तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को दैत्रावीर, भोजूबीर तिराहा नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को सेंट्रल जेल रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
तरना से किसी भी प्रकार के वाहन को गिलट बाजार चौकी चौराहा की तरफ ओवर ब्रिज के ऊपर नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को ओवर ब्रिज के नीचे भेजा जाएगा। हरहुजा पंचकोशी तिराहा से पंचकोशी चौराहा रिंग रोड की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएगा।
सगुनहा तिराहा से कोई भी वाहन न तो बाबतपुर एयरपोर्ट की तरफ और न ही शहर की तरफ आने दिया जाएगा। बाबतपुर पुलिस चौकी चौराहा से शहर की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा। हरहुआ फ्लाईओवर के ऊपर से कोई भी वाहन संचालित नहीं होगा।
विस्तार