[ad_1]

वाराणसी में नाना पाटेकर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अस्सी घाट पर काशी की मस्त मौला जिंदगी की कहानी को समेटे जर्नी फिल्म का मुहूर्त रामधुन के बीच संपन्न हुआ। सूट बूट में पहुंचे सिने अभिनेता नाना पाटेकर ने लाइट, कैमरा, एक्शन… के बाद अभिनय शुरू किया। इस दौरान उनके साथ कलाकार डमरू, झाझ, मंजीरा बजाते दिखाई दिए। इससे पहले महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सेट पर ही उनका स्वागत किया। महापौर ने फिल्म के पहले दृश्य का मुहूर्त फि्लप बजाकर किया।
अस्सी घाट के सजे धजे लोकेशन पर काशी की संस्कृति के अनुरूप साधु संतों के दल को भजन करते हुए फिल्माया गया। भगवा वस्त्र पहने देसी विदेशी झाल, मंजीर और ढोल पर मस्त मलंग काशी में रामधुन गाते चल रहे थे। संवासिनियां भी शामिल थीं। फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे नाना पाटेकर सूट के साथ शॉल डाले भजन मंडली के बीच रामधुन गा रहे थे। शाम को लंका पर अभिनेता संजय मिश्र का सीन शूट किया गया। इससे पूर्व फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने परिवार के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। इस फिल्म में काशी के करीब 500 कलाकारों को अभिनय करने का मौका मिला है। फिल्म जर्नी की शूटिंग काशी में 22 अलग अलग स्थानों पर 25 दिन होगी। निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि काशी में मृत्यु भी उत्सव है। फिल्म जर्नी दरअसल घर से तीर्थ तक की यात्रा है।
[ad_2]
Source link