वाराणसी: शारजाह से आए यात्री ने मलाशय में छुपा रखा था 49 लाख का सोना, एयरपोर्ट पर डॉक्टरों की टीम ने निकाला

[ad_1]

passenger coming from Sharjah hidden gold worth Rs 49 lakh in his rectum team of doctors at varanasi airport

यात्री के पास से बरामद सोना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने शारजाह से आए एक यात्री के पास से करीब 49 लाख का सोना बरामद किया। यात्री ने करीब 840 ग्राम सोने का पेस्ट तीन कैप्सूल में पैक करके अपने मलाशय में छिपा लिया था। फिलहाल यात्री से पूछताछ जारी है।

शारजाह से एक विमान गुरुवार को वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा। यात्रियों की जांच कस्टम विभाग की टीम कर रही थी। टीम को एक यात्री पर संदेह हुआ।  उसे सिक्योरिटी एरिया में ले जाया गया और पूछताछ की गई, लेकिन उसके जवाब संतोषजनक नहीं थे। इसके बाद कस्टम विभाग के अधिकारी उसे एक्स-रे के लिए ले गए जहां उसके मलाशय में गोल्ड का पता चला।  

सोने के पेस्ट को मलाशय में छिपा रखा था, इसलिए कस्टम टीम को उसे निकालने में मुश्किल आई। इसके बाद तस्करों को डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। फिलहाल यात्री से पूछताछ जारी है।  यात्री को यकीन था कि वह अपने मकसद में कामयाब हो जाएगा। लेकिन अधिकारियों की सतर्कता के चलते उसकी सारी होशियारी धरी की धरी रह गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *